Masih Jeevan

यीशु मसीह की पहिचान एवं सामर्थ्य में बढ़ने के लिये सहायता

उत्पत्ति अध्याय 21 प्रश्नोत्तरी प्रश्न और उत्तर | Genesis Chapter 21 Quiz Questions And Answers

उत्पत्ति अध्याय 21 प्रश्नोत्तरी प्रश्न और उत्तर

मेरे प्रिय भाई और बहनों, हमारी गुजारिश है कि आप बाईबल क्विज अटेंड करने से पहले एक बार इस चैप्टर का अध्ययन जरूर कर लें। बाईबल क्विज के माध्यम से हमारा उद्देश्य आपको परमेश्वर के वचन को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि आप परमेश्वर और उसके ज्ञान को जान और समझ सके। हमारा पूर्ण विश्वास है कि आप निश्चित रूप से आशीषित होंगे। कृपया नीचे दिए गए फिनिश ऑप्शन पर क्लिक करने से पहले सभी प्रश्न अटेंड करना अनिवार्य है। हम आपको शुभकामनाएं देते हैं।

 

#1. अब्राहम ने अबीमेलेक को किस विषय में जो अबीमेलेक के दासों ने बलपूर्वक ले लिया था, उलाहना दिया ?

उत्तर का संदर्भ:- और इब्राहीम ने अबीमेलेक को एक कुएं के विषय में, जो अबीमेलेक के दासों ने बरीयाई से ले लिया था, उलाहना दिया। (उत्पत्ति 21ः25)

#2. हाजिरा ने अपने पुत्र इश्माएल के लिये कौन से देश से एक स्त्री मँगवाई थी ?

उत्तर का संदर्भ:- वह तो पारान नाम जंगल में रहा करता था: और उसकी माता ने उसके लिये मिस्र देश से एक स्त्री मंगवाई॥ (उत्पत्ति 21ः21)

#3. अब्राहम ने हाजिरा को विदा किया तब वह चली गई और कहाँ के जंगल में भटकने लगी थी ?

उत्तर का संदर्भ:- सो इब्राहीम ने बिहान को तड़के उठ कर रोटी और पानी से भरी चमड़े की थैली भी हाजिरा को दी, और उसके कन्धे पर रखी, और उसके लड़के को भी उसे दे कर उसको विदा किया: सो वह चली गई, और बेर्शेबा के जंगल में भ्रमण करने लगी। (उत्पत्ति 21ः14)

#4. अब्राहम ने बेर्शेबा में कौन सा वृक्ष लगाया, और वहाँ यहोवा से जो सनातन परमेश्वर है, प्रार्थना की ?

उत्तर का संदर्भ:- और इब्राहीम ने बेर्शेबा में झाऊ का एक वृक्ष लगाया, और वहां यहोवा, जो सनातन ईश्वर है, उससे प्रार्थना की। (उत्पत्ति 21ः33)

#5. अब्राहम ने हाजिरा को विदा करते समय क्या-क्या दिया था ?

उत्तर का संदर्भ:- सो इब्राहीम ने बिहान को तड़के उठ कर रोटी और पानी से भरी चमड़े की थैली भी हाजिरा को दी, और उसके कन्धे पर रखी, और उसके लड़के को भी उसे दे कर उसको विदा किया: सो वह चली गई, और बेर्शेबा के जंगल में भ्रमण करने लगी। (उत्पत्ति 21ः14)

#6. इश्माएल कहाँ के जंगल में रहा करता था ?

उत्तर का संदर्भ:- वह तो पारान नाम जंगल में रहा करता था: और उसकी माता ने उसके लिये मिस्र देश से एक स्त्री मंगवाई॥ (उत्पत्ति 21ः21)

#7. अब्राहम ने अबीमेलेक को सात मादा मेम्नों (सात बच्चियों) को किस बात की साक्षी जानकर मेरे हाथ से ले ले कहा ?

उत्तर का संदर्भ:- उसने कहा, तू इन सात बच्चियों को इस बात की साक्षी जान कर मेरे हाथ से ले, कि मैं ने कुंआ खोदा है। (उत्पत्ति 21ः30)

#8. अब्राहम ने अपने उस पुत्र का नाम जो सारा से उत्पन्न हुआ था क्या रखा?

उत्तर का संदर्भ:- और इब्राहीम ने अपने पुत्र का नाम जो सारा से उत्पन्न हुआ था इसहाक रखा। (उत्पत्ति 21ः03)

#9. जब इसहाक उत्पन्न हुआ तब अब्राहम कितने वर्ष का था ?

उत्तर का संदर्भ:- और जब इब्राहीम का पुत्र इसहाक उत्पन्न हुआ तब वह एक सौ वर्ष का था। (उत्पत्ति 21ः05)

#10. अब्राहम और अबीमेलेक ने जिस स्थान में आपस में शपथ खाई थी इसी कारण उस स्थान का नाम क्या पड़ा था ?

उत्तर का संदर्भ:- उन दोनों ने जो उस स्थान में आपस में किरिया खाई, इसी कारण उसका नाम बेर्शेबा पड़ा। (उत्पत्ति 21ः31)

#11. परमेश्वर ने अब्राहम को जो तेरा वंश कहलाएगा वह किससे चलेगा कहा ?

उत्तर का संदर्भ:- तब परमेश्वर ने इब्राहीम से कहा, उस लड़के और अपनी दासी के कारण तुझे बुरा न लगे; जो बात सारा तुझ से कहे, उसे मान, क्योंकि जो तेरा वंश कहलाएगा सो इसहाक ही से चलेगा। (उत्पत्ति 21ः12)

#12. अब्राहम ने अबीमेलेक को क्या दिए, और उन दोनों ने आपस में वाचा बाँधी ?

उत्तर का संदर्भ:- तब इब्राहीम ने भेड़-बकरी, और गाय-बैल ले कर अबीमेलेक को दिए; और उन दोनों ने आपस में वाचा बान्धी। (उत्पत्ति 21ः27)

#13. अब्राहम ने कब बड़ा भोज का आयोजन किया था ?

उत्तर का संदर्भ:- और वह लड़का बढ़ा और उसका दूध छुड़ाया गया: और इसहाक के दूध छुड़ाने के दिन इब्राहीम ने बड़ी जेवनार की। (उत्पत्ति 21ः08)

#14. अब्राहम का पुत्र इसहाक कितने दिन का हुआ, तब उसने परमेश्वर की आज्ञा के अनुसार उसका खतना किया ?

उत्तर का संदर्भ:- और जब उसका पुत्र इसहाक आठ दिन का हुआ, तब उसने परमेश्वर की आज्ञा के अनुसार उसका खतना किया। (उत्पत्ति 21ः04)

#15. अबीमेलेक के सेनापति का क्या नाम था ?

उत्तर का संदर्भ:- उन दिनों में ऐसा हुआ कि अबीमेलेक अपने सेनापति पीकोल को संग ले कर इब्राहीम से कहने लगा, जो कुछ तू करता है उस में परमेश्वर तेरे संग रहता है: (उत्पत्ति 21ः22)

#16. उत्पत्ति 21 अध्याय के अनुसार अब्राहम किसके देश में बहुत दिनों तक परदेशी होकर रहा था ?

उत्तर का संदर्भ:- और इब्राहीम पलिश्तियों के देश में बहुत दिनों तक परदेशी हो कर रहा॥ (उत्पत्ति 21ः34)

#17. इश्माएल बड़ा हुआ और जंगल में रहते-रहते क्या बन गया था ?

उत्तर का संदर्भ:- और परमेश्वर उस लड़के के साथ रहा; और जब वह बड़ा हुआ, तब जंगल में रहते रहते धनुर्धारी बन गया। (उत्पत्ति 21ः20)

Previous
Finish

Results

Congratulation…! You are Passed

Sorry…! Better Luck Next Time

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *