उत्पत्ति अध्याय 05 प्रश्नोत्तरी प्रश्न और उत्तर | Genesis Chapter 05 Quiz Questions And Answers
September 29, 2025

इसे अवश्य पढ़िए
मेरे प्रिय भाई और बहनों, हमारी गुजारिश है कि आप बाईबल क्विज अटेंड करने से पहले एक बार इस चैप्टर का अध्ययन जरूर कर लें। बाईबल क्विज के माध्यम से हमारा उद्देश्य आपको परमेश्वर के वचन को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि आप परमेश्वर और उसके ज्ञान को जान और समझ सके। हमारा पूर्ण विश्वास है कि आप निश्चित रूप से आशीषित होंगे। कृपया नीचे दिए गए फिनिश ऑप्शन पर क्लिक करने से पहले सभी प्रश्न अटेंड करना अनिवार्य है। हम आपको शुभकामनाएं देते हैं।
#1. नूह के पिता का क्या नाम था ?
उत्तर का संदर्भ:- जब लेमेक एक सौ बयासी वर्ष का हुआ, तब उसने एक पुत्र जन्म दिया। (उत्पत्ति 05ः28)
#2. नूह के कितने बेटे उत्पन्न हुए ?
उत्तर का संदर्भ:- और नूह पांच सौ वर्ष का हुआ; और नूह ने शेम, और हाम और येपेत को जन्म दिया॥ (उत्पत्ति 05ः32)
#3. नूह के तीन बेटे के नाम बताइए ?
उत्तर का संदर्भ:- और नूह पांच सौ वर्ष का हुआ; और नूह ने शेम, और हाम और येपेत को जन्म दिया॥ (उत्पत्ति 05ः32)
#4. हनोक कितने वर्ष तक पृथ्वी पर था ?
उत्तर का संदर्भ:- और हनोक की कुल अवस्था तीन सौ पैंसठ वर्ष की हुई। (उत्पत्ति 05ः23)
#5. आदम कितने वर्ष का हुआ तब उसका पुत्र शेत उत्पन्न हुआ ?
उत्तर का संदर्भ:- जब आदम एक सौ तीस वर्ष का हुआ, तब उसके द्वारा उसकी समानता में उस ही के स्वरूप के अनुसार एक पुत्र उत्पन्न हुआ उसका नाम शेत रखा। (उत्पत्ति 05ः03)
#6. एनोश के पिता का क्या नाम था ?
उत्तर का संदर्भ:- जब शेत एक सौ पांच वर्ष का हुआ, तब उसने एनोश को जन्म दिया। (उत्पत्ति 05ः06)
#7. मतूशेलह के पिता का क्या नाम था ?
उत्तर का संदर्भ:- जब हनोक पैंसठ वर्ष का हुआ, तब उसने मतूशेलह को जन्म दिया। (उत्पत्ति 05ः21)
#8. हनोक परमेश्वर के साथ-साथ चलता था, फिर वह लोप कैसे हो गया ?
उत्तर का संदर्भ:- और हनोक परमेश्वर के साथ साथ चलता था; फिर वह लोप हो गया क्योंकि परमेश्वर ने उसे उठा लिया। (उत्पत्ति 05ः24)
#9. उत्पत्ति 05 अध्याय के अनुसार इस पृथ्वी पर सबसे ज्यादा वर्ष तक जीने वाला मनुष्य कौन था ?
उत्तर का संदर्भ:- और एनोश की कुल अवस्था नौ सौ पांच वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया॥ (उत्पत्ति 05ः11)
#10. हनोक के पिता का क्या नाम था ?
उत्तर का संदर्भ:- जब येरेद एक सौ बासठ वर्ष का हुआ, जब उसने हनोक को जन्म दिया। (उत्पत्ति 05ः18)
#11. उत्पत्ति 05 अध्याय के अनुसार मतूशेलह कितने वर्ष का हुआ तब उसकी मृत्यु हुई ?
उत्तर का संदर्भ:- और मतूशेलह की कुल अवस्था नौ सौ उनहत्तर वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया॥ (उत्पत्ति 05ः27)
#12. हनोक परमेश्वर के साथ कितने वर्षों तक चलता रहा ?
उत्तर का संदर्भ:- और मतूशेलह के जन्म के पश्चात हनोक तीन सौ वर्ष तक परमेश्वर के साथ साथ चलता रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुईं। (उत्पत्ति 05ः22)
#13. शेत कितने वर्ष तक जीवित रहा ?
उत्तर का संदर्भ:- और शेत की कुल अवस्था नौ सौ बारह वर्ष की हुई: तत्पश्चात वह मर गया॥ (उत्पत्ति 05ः08)
#14. आदम कितने वर्ष तक जीवित रहा ?
उत्तर का संदर्भ:- (उत्पत्ति 05ः05)




