उत्पत्ति अध्याय 08 प्रश्नोत्तरी प्रश्न और उत्तर | Genesis Chapter 08 Quiz Questions And Answers
October 1, 2025

इसे अवश्य पढ़िए
मेरे प्रिय भाई और बहनों, हमारी गुजारिश है कि आप बाईबल क्विज अटेंड करने से पहले एक बार इस चैप्टर का अध्ययन जरूर कर लें। बाईबल क्विज के माध्यम से हमारा उद्देश्य आपको परमेश्वर के वचन को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि आप परमेश्वर और उसके ज्ञान को जान और समझ सके। हमारा पूर्ण विश्वास है कि आप निश्चित रूप से आशीषित होंगे। कृपया नीचे दिए गए फिनिश ऑप्शन पर क्लिक करने से पहले सभी प्रश्न अटेंड करना अनिवार्य है। हम आपको शुभकामनाएं देते हैं।
#1. नूह को आकाश के पक्षियों में से कितने जोड़े लेना था ?
उत्तर का संदर्भ:- और आकाश के पक्षियों में से भी, सात सात, अर्थात नर और मादा लेना: कि उनका वंश बचकर सारी पृथ्वी के ऊपर बना रहे। (उत्पत्ति 07ः03)
#2. जल प्रलय जब पृथ्वी पर आया तब नूह की आयु कितनी थी ?
उत्तर का संदर्भ:- नूह की अवस्था छ: सौ वर्ष की थी, जब जलप्रलय पृथ्वी पर आया। (उत्पत्ति 07ः06)
#3. जल प्रलय के समय जल कितने हाथ और ऊपर बढ़ गया, और पहाड़ भी डूब गए ?
उत्तर का संदर्भ:- जल तो पन्द्रह हाथ ऊपर बढ़ गया, और पहाड़ भी डूब गए (उत्पत्ति 07ः20)
#4. परमेश्वर की आज्ञा के अनुसार जहाज में सब प्राणी एवं नूह का परिवार जाने के उपरान्त कितने दिन बाद प्रलय का जल पृथ्वी पर आने लगा ?
उत्तर का संदर्भ:- सात दिन के उपरान्त प्रलय का जल पृथ्वी पर आने लगा। (उत्पत्ति 07ः10)
#5. नूह के समय में परमेश्वर ने कितने समय तक जल बरसाया था ?
उत्तर का संदर्भ:- क्योंकि अब सात दिन और बीतने पर मैं पृथ्वी पर चालीस दिन और चालीस रात तक जल बरसाता रहूंगा; जितनी वस्तुएं मैं ने बनाईं हैं सब को भूमि के ऊपर से मिटा दूंगा। (उत्पत्ति 07ः04)
#6. जल प्रलय के समय जल पृथ्वी पर कितने दिन तक प्रबल रहा ?
उत्तर का संदर्भ:- और जल पृथ्वी पर एक सौ पचास दिन तक प्रबल रहा॥ (उत्पत्ति 07ः24)
#7. नूह को जो पशु शुद्ध नहीं है उनमें से कितने जोड़े लेना था ?
उत्तर का संदर्भ:- सब जाति के शुद्ध पशुओं में से तो तू सात सात, अर्थात नर और मादा लेना: पर जो पशु शुद्ध नहीं है, उन में से दो दो लेना, अर्थात नर और मादा: (उत्पत्ति 07ः02)
#8. जहाज का द्वार किसने बंद कर दिया था ?
उत्तर का संदर्भ:- और जो गए, वह परमेश्वर की आज्ञा के अनुसार सब जाति के प्राणियों में से नर और मादा गए। तब यहोवा ने उसका द्वार बन्द कर दिया। (उत्पत्ति 07ः16)
#9. नूह को सब जाति के शुद्ध पशुओं में से कितने जोड़े लेना था ?
उत्तर का संदर्भ:- सब जाति के शुद्ध पशुओं में से तो तू सात सात, अर्थात नर और मादा लेना: पर जो पशु शुद्ध नहीं है, उन में से दो दो लेना, अर्थात नर और मादा: (उत्पत्ति 07ः02)
#10. जल प्रलय के समय नूह के साथ जहाज में कितनी स्त्रियाँ थी ?
उत्तर का संदर्भ:- नूह अपने पुत्रों, पत्नी और बहुओं समेत, जलप्रलय से बचने के लिये जहाज में गया। (उत्पत्ति 07ः07)
#11. यहोवा परमेश्वर ने जल-प्रलय के समय अपनी दृष्टि में किसको धर्मी पाया था ?
उत्तर का संदर्भ:- और यहोवा ने नूह से कहा, तू अपने सारे घराने समेत जहाज में जा; क्योंकि मैं ने इस समय के लोगों में से केवल तुझी को अपनी दृष्टि में धर्मी देखा है। (उत्पत्ति 07ः01)
#12. नूह की आयु के छह सौवें वर्ष के दूसरे महीने का कौन सा दिन आया, तब बड़े गहरे समुद्र के सब सोते फूट निकले और आकाश के झरोखे खुल गए ?
उत्तर का संदर्भ:- जब नूह की अवस्था के छ: सौवें वर्ष के दूसरे महीने का सत्तरहवां दिन आया; उसी दिन बड़े गहिरे समुद्र के सब सोते फूट निकले और आकाश के झरोखे खुल गए। (उत्पत्ति 07ः11)
#13. जल प्रलय के समय नूह समेत जहाज में कितने पुरूष थे ?
उत्तर का संदर्भ:- नूह अपने पुत्रों, पत्नी और बहुओं समेत, जलप्रलय से बचने के लिये जहाज में गया। (उत्पत्ति 04ः07)




