उत्पत्ति अध्याय 11 प्रश्नोत्तरी प्रश्न और उत्तर | Genesis Chapter 11 Quiz Questions And Answers
October 3, 2025

इसे अवश्य पढ़िए
मेरे प्रिय भाई और बहनों, हमारी गुजारिश है कि आप बाईबल क्विज अटेंड करने से पहले एक बार इस चैप्टर का अध्ययन जरूर कर लें। बाईबल क्विज के माध्यम से हमारा उद्देश्य आपको परमेश्वर के वचन को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि आप परमेश्वर और उसके ज्ञान को जान और समझ सके। हमारा पूर्ण विश्वास है कि आप निश्चित रूप से आशीषित होंगे। कृपया नीचे दिए गए फिनिश ऑप्शन पर क्लिक करने से पहले सभी प्रश्न अटेंड करना अनिवार्य है। हम आपको शुभकामनाएं देते हैं।
#1. जल-प्रलय के दो-वर्ष पश्चात शेम कितने वर्ष का हुआ तब उससे अर्पक्षद का जन्म हुआ ?
उत्तर का संदर्भ:- शेम की वंशावली यह है। जल प्रलय के दो वर्ष पश्चात जब शेम एक सौ वर्ष का हुआ, तब उसने अर्पक्षद को जन्म दिया। (उत्पत्ति 11ः10)
#2. पूर्व युग के लोगों ने – आओ, हम एक नगर और एक गुम्मट बना ले, जिसकी चोटी किससे बातें करें कहते हैं ?
उत्तर का संदर्भ:- फिर उन्होंने कहा, आओ, हम एक नगर और एक गुम्मट बना लें, जिसकी चोटी आकाश से बातें करे, इस प्रकार से हम अपना नाम करें ऐसा न हो कि हम को सारी पृथ्वी पर फैलना पड़े। (उत्पत्ति 11ः04)
#3. तेरह का कौन सा पुत्र अपने पिता के रहते ही मर गया था ?
उत्तर का संदर्भ:- और हारान अपने पिता के साम्हने ही, कस्दियों के ऊर नाम नगर में, जो उसकी जन्म भूमि थी, मर गया। (उत्पत्ति 11ः28)
#4. पूर्व युग के लोगों ने किस देश में मैदान पर उसमें बस गये, तब वे आपस में कहने लगे, ‘‘आओ हम ईटें बना बना के भली भाँति आग में पकाएँ ?
उत्तर का संदर्भ:- उस समय लोग पूर्व की और चलते चलते शिनार देश में एक मैदान पाकर उस में बस गए। (उत्पत्ति 11ः02)
#5. यहोवा ने किस नगर से मनुष्यों को सारी पृथ्वी के ऊपर फैला दिया था ?
उत्तर का संदर्भ:- इस कारण उस नगर को नाम बाबुल पड़ा; क्योंकि सारी पृथ्वी की भाषा में जो गड़बड़ी है, सो यहोवा ने वहीं डाली, और वहीं से यहोवा ने मनुष्यों को सारी पृथ्वी के ऊपर फैला दिया॥ (उत्पत्ति 11ः09)
#6. तेरह कितने वर्ष का हुआ तब वह हारान देश में मर गया ?
उत्तर का संदर्भ:- जब तेरह दो सौ पांच वर्ष का हुआ, तब वह हारान देश में मर गया॥ (उत्पत्ति 11ः32)
#7. अब्राम के दादा का क्या नाम था ?
उत्तर का संदर्भ:- जब नाहोर उनतीस वर्ष का हुआ, तब उसके द्वारा तेरह का जन्म हुआ। (उत्पत्ति 11ः24)
#8. तेरह के पुत्रों में किसकी पत्नी बाँझ थी और उसके कोई सन्तान न हुई थी ?
उत्तर का संदर्भ:- अब्राम और नाहोर ने स्त्रियां ब्याह लीं: अब्राम की पत्नी का नाम तो सारै, और नाहोर की पत्नी का नाम मिल्का था, यह उस हारान की बेटी थी, जो मिल्का और यिस्का दोनों का पिता था। सारै तो बांझ थी; उसके संतान न हुई। (उत्पत्ति 11ः29-30)
#9. उत्पत्ति 11 अध्याय के अनुसार पूर्व युग के लोग क्या बनाने लगे तब उन्हें देखने के लिये यहोवा उतर आया ?
उत्तर का संदर्भ:- जब लोग नगर और गुम्मट बनाने लगे; तब इन्हें देखने के लिये यहोवा उतर आया। (उत्पत्ति 11ः05)
#10. तेरह अपने पुत्रों, पोते और बहुओ सभों को लेकर कसदियों के ऊर नगर से निकलकर कहाँ जाकर रहने लगा था ?
उत्तर का संदर्भ:- और तेरह अपना पुत्र अब्राम, और अपना पोता लूत जो हारान का पुत्र था, और अपनी बहू सारै, जो उसके पुत्र अब्राम की पत्नी थी इन सभों को ले कर कस्दियों के ऊर नगर से निकल कनान देश जाने को चला; पर हारान नाम देश में पहुंचकर वहीं रहने लगा। (उत्पत्ति 11ः31)
#11. अब्राम के पिता का क्या नाम था ?
उत्तर का संदर्भ:- जब तक तेरह सत्तर वर्ष का हुआ, तब तक उसके द्वारा अब्राम, और नाहोर, और हारान उत्पन्न हुए॥ (उत्पत्ति 11ः26)
#12. लूत के दादा का क्या नाम था ?
उत्तर का संदर्भ:- तेरह की यह वंशावली है। तेरह ने अब्राम, और नाहोर, और हारान को जन्म दिया; और हारान ने लूत को जन्म दिया। (उत्पत्ति 11ः27)
#13. अर्पक्षद पैंतीस वर्ष का हुआ, तब उससे किसका जन्म हुआ ?
उत्तर का संदर्भ:- जब अर्पक्षद पैंतीस वर्ष का हुआ, तब उसने शेलह को जन्म दिया। (उत्पत्ति 11ः12)
#14. अब्राम इनमें से किसके वंशावली से आते हैं ?
उत्तर का संदर्भ:- शेम की वंशावली यह है। जल प्रलय के दो वर्ष पश्चात जब शेम एक सौ वर्ष का हुआ, तब उसने अर्पक्षद को जन्म दिया। (उत्पत्ति 11ः10)
#15. सारी पृथ्वी की भाषा में जहाँ गड़बड़ी हुई थी उस नगर का क्या नाम पड़ा था ?
उत्तर का संदर्भ:- इस कारण उस नगर को नाम बाबुल पड़ा; क्योंकि सारी पृथ्वी की भाषा में जो गड़बड़ी है, सो यहोवा ने वहीं डाली, और वहीं से यहोवा ने मनुष्यों को सारी पृथ्वी के ऊपर फैला दिया॥ (उत्पत्ति 11ः09)
#16. तेरह का पुत्र हारान किस नगर में मर गया था ?
उत्तर का संदर्भ:- और हारान अपने पिता के साम्हने ही, कस्दियों के ऊर नाम नगर में, जो उसकी जन्म भूमि थी, मर गया। (उत्पत्ति 11ः28)
#17. अर्पक्षद के जन्म के पश्चात शेम कितने वर्ष तक जीवित रहा ?
उत्तर का संदर्भ:- और अर्पक्षद ने जन्म के पश्चात शेम पांच सौ वर्ष जीवित रहा; और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुई॥ (उत्पत्ति 11ः11)
#18. शेलह के जन्म के पश्चात अर्पक्षद कितने वर्ष तक जीवित रहा था ?
उत्तर का संदर्भ:- और शेलह के जन्म के पश्चात अर्पक्षद चार सौ तीन वर्ष और जीवित रहा, और उसके और भी बेटे बेटियां उत्पन्न हुईं॥ (उत्पत्ति 11ः13)




