उत्पत्ति अध्याय 14 प्रश्नोत्तरी प्रश्न और उत्तर | Genesis Chapter 14 Quiz Questions And Answers
October 9, 2025

इसे अवश्य पढ़िए
मेरे प्रिय भाई और बहनों, हमारी गुजारिश है कि आप बाईबल क्विज अटेंड करने से पहले एक बार इस चैप्टर का अध्ययन जरूर कर लें। बाईबल क्विज के माध्यम से हमारा उद्देश्य आपको परमेश्वर के वचन को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि आप परमेश्वर और उसके ज्ञान को जान और समझ सके। हमारा पूर्ण विश्वास है कि आप निश्चित रूप से आशीषित होंगे। कृपया नीचे दिए गए फिनिश ऑप्शन पर क्लिक करने से पहले सभी प्रश्न अटेंड करना अनिवार्य है। हम आपको शुभकामनाएं देते हैं।
#1. अब्राम कदोर्लाओमेर और उसके साथी राजाओं को जीतकर लौटा आता था तब कहाँ का राजा उससे भेंट करने के लिये आया था ?
उत्तर का संदर्भ:- जब वह कदोर्लाओमेर और उसके साथी राजाओं को जीत कर लौटा आता था तब सदोम का राजा शावे नाम तराई में, जो राजा की भी कहलाती है, उससे भेंट करने के लिये आया। (उत्पत्ति 14ः17)
#2. शालेम का राजा मलिकिसिदक जो परम प्रधान परमेश्वर का याजक था अब्राम के पास क्या लेकर आया था ?
उत्तर का संदर्भ:- जब शालेम का राजा मेल्कीसेदेक, जो परमप्रधान ईश्वर का याजक था, रोटी और दाखमधु ले आया। (उत्पत्ति 14ः18)
#3. अब्राम का भतीजा लूत कौन से नगर में रहता था ?
उत्तर का संदर्भ:- और अब्राम का भतीजा लूत, जो सदोम में रहता था; उसको भी धन समेत वे ले कर चले गए। (उत्पत्ति 14ः12)
#4. सदोम के राजा बेरा, और अमोरा के राजा बिर्शा, और अदमा के राजा शिनाब, और सबोयीम के राजा शमेबेर कितने वर्ष तक राजा कदोर्लाओमेर के अधीन रहे थे ?
उत्तर का संदर्भ:- बारह वर्ष तक तो ये कदोर्लाओमेर के आधीन रहे; पर तेरहवें वर्ष में उसके विरुद्ध उठे। (उत्पत्ति 14ः04)
#5. अब्राम अपने दासों के अलग-अलग दल बाँधकर कब उन पर चढ़ाई करके उनको मार लिया जो लूत को बन्दी बनाकर ले जा रहे थे ?
उत्तर का संदर्भ:- और अपने दासों के अलग अलग दल बान्धकर रात को उन पर चढ़ाई करके उन को मार लिया और होबा तक, जो दमिश्क की उत्तर ओर है, उनका पीछा किया। (उत्पत्ति 14ः15)
#6. कदोर्लाओमेर कहाँ का राजा था ?
उत्तर का संदर्भ:- शिनार के राजा अम्रापेल, और एल्लासार के राजा अर्योक, और एलाम के राजा कदोर्लाओमेर, और गोयीम के राजा तिदाल के दिनों में ऐसा हुआ, (उत्पत्ति 14ः01)
#7. अब्राम को यह आशीर्वाद किसने दिया “परमप्रधान परमेश्वर की ओर से, जो आकाश और पृथ्वी का अधिकारी है, तू धन्य हो” ?
उत्तर का संदर्भ:- और उसने अब्राम को यह आशीर्वाद दिया, कि परमप्रधान ईश्वर की ओर से, जो आकाश और पृथ्वी का अधिकारी है, तू धन्य हो। (उत्पत्ति 14ः19)
#8. “परमप्रधान ईश्वर यहोवा, जो आकाश और पृथ्वी का अधिकारी है” किसने किस से कहा ?
उत्तर का संदर्भ:- अब्राम ने सदोम के राजा से कहा, परमप्रधान ईश्वर यहोवा, जो आकाश और पृथ्वी का अधिकारी है, (उत्पत्ति 14ः22)
#9. अब्राम ने विरोधी राजाओं को मारकर अपने भतीजे लूत के साथ-साथ इनमें से क्या लौटा ले आया था ?
उत्तर का संदर्भ:- और सारे धन को, और अपने भतीजे लूत, और उसके धन को, और स्त्रियों को, और सब बन्धुओं को, लौटा ले आया। (उत्पत्ति 14ः16)
#10. अब्राम यह सुनकर कि उसका भतीजा बन्दी बना लिया गया है, अब्राम ने अपने कितने प्रशिक्षित, युद्ध कौशल से निपुण दासों को लेकर उनका पीछा किया था ?
उत्तर का संदर्भ:- यह सुनकर कि उसका भतीजा बन्धुआई में गया है, अब्राम ने अपने तीन सौ अठारह शिक्षित, युद्ध कौशल में निपुण दासों को ले कर जो उसके कुटुम्ब में उत्पन्न हुए थे, अस्त्र शस्त्र धारण करके दान तक उनका पीछा किया। (उत्पत्ति 14ः14)
#11. कहाँ के राजा ने अब्राम से कहा कि ‘‘प्राणियों को तो मुझे दे, और धन को अपने पास रख’’ ?
उत्तर का संदर्भ:- जब सदोम के राजा ने अब्राम से कहा, प्राणियों को तो मुझे दे, और धन को अपने पास रख। (उत्पत्ति 14ः21)
#12. सिद्दीम नामक तराई में जहाँ लसार मिट्टी के गड़हे ही गड़हे थे; कहाँ के राजा भागते भागते उनमें गिर पड़े थे ?
उत्तर का संदर्भ:- सिद्दीम नाम तराई में जहां लसार मिट्टी के गड़हे ही गड़हे थे; सदोम और अमोरा के राजा भागते भागते उन में गिर पड़े, और जो बचे वे पहाड़ पर भाग गए। (उत्पत्ति 14ः10)
#13. अब्राम कौन से स्थान के बांजवृक्षों के बीच में रहता था ?
उत्तर का संदर्भ:- तब एक जन जो भाग कर बच निकला था उसने जा कर इब्री अब्राम को समाचार दिया; अब्राम तो एमोरी माम्रे, जो एश्कोल और आनेर का भाई था, उसके बांज वृझों के बीच में रहता था; और ये लोग अब्राम के संग वाचा बान्धे हुए थे। (उत्पत्ति 14ः13)
#14. सदोम के राजा बेरा, और अमोरा के राजा बिर्शा, और अदमा के राजा शिनाब, और सबोयीम के राजा शमेबेर के विरूद्ध कितने राजाओं ने मिलकर युद्ध किया था ?
उत्तर का संदर्भ:- इन पांचों ने सिद्दीम नाम तराई में, जो खारे ताल के पास है, एका किया। (उत्पत्ति 14ः03)
#15. अब्राम ने किसको दशमांश दिया था ?
उत्तर का संदर्भ:- और धन्य है परमप्रधान ईश्वर, जिसने तेरे द्रोहियों को तेरे वश में कर दिया है। तब अब्राम ने उसको सब का दशमांश दिया। (उत्पत्ति 14ः20)
#16. शिनार के राजा का क्या नाम था ?
उत्तर का संदर्भ:- शिनार के राजा अम्रापेल, और एल्लासार के राजा अर्योक, और एलाम के राजा कदोर्लाओमेर, और गोयीम के राजा तिदाल के दिनों में ऐसा हुआ, (उत्पत्ति 14ः01)




