Masih Jeevan

यीशु मसीह की पहिचान एवं सामर्थ्य में बढ़ने के लिये सहायता

मरकुस अध्याय 16 प्रश्नोत्तरी प्रश्न और उत्तर | Mark Chapter 16 Quiz Questions And Answers

उत्पत्ति अध्याय 17 प्रश्नोत्तरी प्रश्न और उत्तर

मेरे प्रिय भाई और बहनों, हमारी गुजारिश है कि आप बाईबल क्विज अटेंड करने से पहले एक बार इस चैप्टर का अध्ययन जरूर कर लें। बाईबल क्विज के माध्यम से हमारा उद्देश्य आपको परमेश्वर के वचन को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि आप परमेश्वर और उसके ज्ञान को जान और समझ सके। हमारा पूर्ण विश्वास है कि आप निश्चित रूप से आशीषित होंगे। कृपया नीचे दिए गए फिनिश ऑप्शन पर क्लिक करने से पहले सभी प्रश्न अटेंड करना अनिवार्य है। हम आपको शुभकामनाएं देते हैं।

 

#1. सबसे पहले किन्हें पता चला कि यीशु मरे हुओं में से जी उठा है ?

उत्तर का संदर्भ:- जब सब्त का दिन बीत गया, तो मरियम मगदलीनी और याकूब की माता मरियम और शलोमी ने सुगन्धित वस्तुएं मोल लीं, कि आकर उस पर मलें। (मरकुस 16:01)

#2. जब स्त्रियाँ यीशु की क़ब्र की ओर जा रही थीं, तो आपस में कहती थीं ?

उत्तर का संदर्भ:- और आपस में कहती थीं, कि हमारे लिये कब्र के द्वार पर से पत्थर कौन लुढ़ाएगा ? (मरकुस 16:03)

#3. क़ब्र पर स्त्रियों ने किसे देखा वह कैसा व्यक्ति था?

उत्तर का संदर्भ:- और कब्र के भीतर जाकर, उन्होंने एक जवान को श्वेत वस्त्र पहिने हुए दाहिनी ओर बैठे देखा, और बहुत चकित हुईं। (मरकुस 16:05)

#4. मरकुस 16 के अनुसार विश्वास करने वालों में कौन से चिन्ह होंगे ?

उत्तर का संदर्भ:- और विश्वास करने वालों में ये चिन्ह होंगे कि वे मेरे नाम से दुष्टात्माओं को निकालेंगे। (मरकुस 16:17)

#5. वचन को पूरा करे – “यीशु उन से बातें करने के बाद स्वर्ग पर उठा लिया गया, और परमेश्वर की ………………….. बैठ गया।”

उत्तर का संदर्भ:- निदान प्रभु यीशु उन से बातें करने के बाद स्वर्ग पर उठा लिया गया, और परमेश्वर की दाहिनी ओर बैठ गया। (मरकुस 16:19)

#6. यीशु के जी उठने के बाद, उसके चेलों को कौन से स्थान पर जाकर उससे मिलने के लिए कहा गया था जहां उसे देखोगे कहा ?

उत्तर का संदर्भ:- परन्तु तुम जाओ, और उसके चेलों और पतरस से कहो, कि वह तुम से पहिले गलील को जाएगा; जैसा उस ने तुम से कहा था, तुम वहीं उसे देखोगे। (मरकुस 16:07)

#7. जब स्त्रियाँ यीशु की क़ब्र के पास पहुची और उन्होंने आंख उठाई तो क्या देखा ?

उत्तर का संदर्भ:- जब उन्होंने आंख उठाई, तो देखा कि पत्थर लुढ़का हुआ है! क्योंकि वह बहुत ही बड़ा था। (मरकुस 16:04)

#8. जब सब्त का दिन बीत गया, तो कौन सी स्त्रियों ने सुगन्धित वस्तुएं मोल लीं, कि आकर यीशु मसीह के शव पर मलें ?

उत्तर का संदर्भ:- जब सब्त का दिन बीत गया, तो मरियम मगदलीनी और याकूब की माता मरियम और शलोमी ने सुगन्धित वस्तुएं मोल लीं, कि आकर उस पर मलें। (मरकुस 16:01)

#9. सप्ताह के किस दिन के समय स्त्रियां कब्र पर आईं थीं ?

उत्तर का संदर्भ:- और सप्ताह के पहिले दिन बड़ी भोर, जब सूरज निकला ही था, वे कब्र पर आईं। (मरकुस 16:02)

#10. यीशु ने जी उठने के बाद जब चेले भोजन करने बैठे थे दिखाई दिया, और उन के किस बातो पर उलाहना दिया ?

उत्तर का संदर्भ:- पीछे वह उन ग्यारहों को भी, जब वे भोजन करने बैठे थे दिखाई दिया, और उन के अविश्वास और मन की कठोरता पर उलाहना दिया, क्योंकि जिन्हों ने उसके जी उठने के बाद उसे देखा था, इन्होंने उन की प्रतीति न की थी। (मरकुस 16:14)

#11. यीशु ने मरियम मगदलीनी में से कितनी दुष्टात्माएं निकाली थीं ?

उत्तर का संदर्भ:- सप्ताह के पहिले दिन भोर होते ही वह जी उठ कर पहिले पहिल मरियम मगदलीनी को जिस में से उस ने सात दुष्टात्माएं निकाली थीं, दिखाई दिया। (मरकुस 16:09)

#12. मरकुस 16 के अनुसार यीशु मसीह ने अपने चेलो को क्या आदेश दिया ?

उत्तर का संदर्भ:- और उस ने उन से कहा, तुम सारे जगत में जाकर सारी सृष्टि के लोगों को सुसमाचार प्रचार करो। (मरकुस 16:15)

#13. मरकुस 16 के अनुसार जो सुसमाचार पर विश्वास न करेगा उसका क्या होगा ?

उत्तर का संदर्भ:- जो विश्वास करे और बपतिस्मा ले उसी का उद्धार होगा, परन्तु जो विश्वास न करेगा वह दोषी ठहराया जाएगा। (मरकुस 16:16)

#14. यीशु ने जी उठने के बाद ग्यारहों चेलो को क्यों डांटा ?

उत्तर का संदर्भ:- पीछे वह उन ग्यारहों को भी, जब वे भोजन करने बैठे थे दिखाई दिया, और उन के अविश्वास और मन की कठोरता पर डांट दिया, क्योंकि जिन्हों ने उसके जी उठने के बाद उसे देखा था, इन्होंने उन की प्रतीति न की थी। (मरकुस 16:14)

#15. जब स्त्रियाँ कब्र में से बाहर निकली तो उनकी हालत कैसी थी ?

उत्तर का संदर्भ:- और वे निकलकर कब्र से भाग गईं; क्योंकि कपकपी और घबराहट उन पर छा गई थीं और उन्होंने किसी से कुछ न कहा, क्योंकि डरती थीं॥ (मरकुस 16:08)

#16. यीशु मसीह के मरने के बाद उसके साथियों की कैसी स्थिति थी ?

उत्तर का संदर्भ:- उस ने जाकर उसके साथियों को जो शोक में डूबे हुए थे और रो रहे थे, समाचार दिया। (मरकुस 16:10)

#17. मरकुस 16 के अनुसार यीशु मसीह किसका उद्धार होगा कहते हैं ?

उत्तर का संदर्भ:- जो विश्वास करे और बपतिस्मा ले उसी का उद्धार होगा, परन्तु जो विश्वास न करेगा वह दोषी ठहराया जाएगा। (मरकुस 16:16)

#18. किसने कहा – “चकित मत हो, तुम यीशु नासरी को, जो क्रूस पर चढ़ाया गया था, ढूंढ़ती हो: वह जी उठा है; यहां नहीं है; यही वह स्थान है, जहां उन्होंने उसे रखा था।”

उत्तर का संदर्भ:- एक जवान ने जो श्वेत वस्त्र पहिने हुए था उसने कहा, चकित मत हो, तुम यीशु नासरी को, जो क्रूस पर चढ़ाया गया था, ढूंढ़ती हो: वह जी उठा है; यहां नहीं है; देखो, यही वह स्थान है, जहां उन्होंने उसे रखा था। (मरकुस 16:06)

#19. जब यीशु मसीह मरे हुओं में से जी उठा तो वह सबसे पहले किसे दिखाई दिया ?

उत्तर का संदर्भ:- सप्ताह के पहिले दिन भोर होते ही वह जी उठ कर पहिले पहिल मरियम मगदलीनी को जिस में से उस ने सात दुष्टात्माएं निकाली थीं, दिखाई दिया। (मरकुस 16:09)

#20. सबसे पहले यीशु मसीह के साथियों को उसके जी उठने का समाचार किसने दिया ?

उत्तर का संदर्भ:- सप्ताह के पहिले दिन भोर होते ही वह जी उठ कर पहिले पहिल मरियम मगदलीनी को जिस में से उस ने सात दुष्टात्माएं निकाली थीं, दिखाई दिया। उस ने जाकर उसके साथियों को जो शोक में डूबे हुए थे और रो रहे थे, समाचार दिया।  (मरकुस 16:09-10)

Previous
Finish

Results

Congratulation…! You are Passed

Sorry…! Better Luck Next Time

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *